Samachar Seva

Mission Patrkarita

आयुष्मान जोशी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

Ayushman Joshi won a bronze medal in archery.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। आयुष्मान जोशी ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक, 67वीं आर्यन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में फ्लोरिस्ट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी आयुष्मान जोशी ने अंडर-14 कंपाउंड छात्र वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अकादमी प्रशिक्षकों ने कहा कि आयुष्मान की यह उपलब्धि अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।