Loading Now

updates

सेवा, संस्कार को समर्पित रहेगा विप्र सेना का स्थापना दिवस : डॉ. मेघना शर्मा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)विप्र सेना का स्थापना दिवस आगामी 19 जुलाई को बीकानेर इकाई द्वारा गौ सेवा व मंगल महाआरती के साथ मनाया जाएगा। विप्र सेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि विप्र सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में मंदिरों एवं मठों में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्र, समाज तथा संगठन की उन्नति के लिए सामूहिक प्रार्थना, गौशालाओं में गौ-सेवा एवं चारा वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, वृद्धाश्रम एवं अनाथालयों में भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरण, पौधारोपण तथा संतों, पुजारियों, वरिष्ठजनों, सैनिक परिवारों एवं विशिष्ट समाजसेवियों का सम्मान जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं

डॉ. मेघना के अनुसार विप्र सेना राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया की अगुवाई में संगठन का स्थापना दिवस राष्ट्रीय प्रमुख पंडित सुनील तिवाड़ी व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश शरण जोशी के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में “प्रदेशव्यापी सेवा एवं संस्कार अभियान” के रूप में मनाया जाएगा।  विप्र सेना बीकानेर के संभाग प्रभारी पवन कुमार सारस्वत ने आयोजन के लक्ष्य बताते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक संगठन बनना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं सहयोग को  पहुँचाना है।

संभाग अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शृंखला में सुबह नौ बजे मुरलीधर गोचर भूमि में गौ सेवा के साथ साथ शाम छः बजे बिन्यानी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में मंगल महाआरती आयोजित की जाएगी।  बीकानेर टीम में धर्मेंद्र सारस्वत, रविन्द्र जाजङा, प्रदेश प्रवक्ता रामोवतार उपाध्याय, इंद्र कुमार शर्मा, महादेव व अन्य शामिल हैं।

Share this content:

You May Have Missed