बीकानेर, (समाचार सेवा)। गजनेर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुल्जिम से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 19.500 किग्रा मय हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया है।
थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि आरोपियों विक्की कुमार व देवीलाल से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से सोमवार 8 जून को गश्त के दौरान गंगानगर निवासी विक्की कुमार पुत्र लालचंद सिंधी 34 व फलौदी निवासी देवीलाल पुत्र प्रभुराम नायक 18 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार को सौंपी गई है।


