Loading Now

updates

नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर में त्योहारों पर पुलिस व्यवस्था की मांग

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर में “बड़ी तीज”, “ऊभ-छठ” तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी” के त्योहारों पर पुलिस व्यवस्था की मांग को लेकर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल मंगलवार को सीताराम कच्छावा के नेतृत्व मे जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मिला। शिष्टमंडल में शिवप्रकाश सोनी, नरेन्द्र शर्मा, कैलाश छीम्पा, मुकेश जोशी  तथा अनिल सोनी आदि भी शामिल थे।

मंदिर के कथा वाचक पंडित विजय कुमार व्यास तथा मुख्य पुजारी शंकर महाराज के अनुसार लक्ष्मीनाथजी मंदिर में बड़ी तीज 31 अगस्त, ऊभ-छठ का त्यौहार 2 सितम्बर तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 04 सितम्बर को मनाया जाएगा। उन्‍होंने जिला पुलिस अधीक्षक से श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में तीज,”ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी” त्योहार पर विशेष पुलिस जाब्ता लगाने की मांग की।  शिष्टमंडल ने  पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को बताया कि 2 सितम्बर को “ऊभछठ” के मेले में रियासत काल से आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में रात्रि को 7.30 बजे से चंद्रोदय (10.30बजे) तक केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है।

ऊभ-छठ के मेले में महिलाओं की भारी भीड़ रहेगी, जबकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों की संख्या में दर्शनार्थी  सपरिवार मंदिर में दर्शन करने आएंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क हेतु एक स्थाई पुलिसकर्मी लगाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीन होमगार्ड लगाने की भी मांग की।

Share this content:

You May Have Missed