Samachar Seva

Mission Patrkarita

शेरेरां पुलिस चौकी प्रभारी रामनिवास गोदारा का किया सम्‍मान

Police Outpost In-charge Ramniwas Godara Honored

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) आम तोर पर पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच तालमेल बहुत कम देखने को मिलता हैं लेकिन बीकानेर जिले में शेरेरां पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस कार्मिक रामनिवास गोदारा के विदाई समारोह में आम लोगों व पुलिस का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।

गोदारा के स्थानांतरण हो जाने पर रूनिया बास के युवाओं ने स्वेच्छा से विदाई समारोह आयोजित किया।  समारोह में गोदारा का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही गादारा के चौकी प्रभारी के रूप में आमजन की सुरक्षा और हिफाजत के साथ क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। गोदारा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया।