Samachar Seva

Mission Patrkarita

बड़ा गोपालजी मंदिर में मनाया झूलोत्सव

 

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपालजी मंदिर में तीज कार्यक्रमों के तहत बुधवार को पारंपरिक झूलोत्सव समारोह मनाया गया। मंदिर में भगवान के विशेष श्रृंगार के साथ झूला सजाया गया। पुजारी सन्नू महाराज ने बताया कि झूलोत्सव के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के आकर्षक श्रृंगार से सजाया गया।

भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। झूलोत्सव के तहत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। झंवरलाल व्यास ने भजन प्रस्‍तुत किए। श्रद्धालुओं ने भगवान के झूलन दर्शन किए। कार्यक्रम में पूजा स्वामी, मान्यता, मानसी, खुशी, वर्षा, हेमलता व्यास, वरुण स्वामी रामकुमार पारीक, डॉ. नरेंद्र कल्ला, इंद्र कुमार व्यास का सक्रिय सहयोग रहा।