Samachar Seva

Mission Patrkarita

सर्वोदय बस्‍ती में जुआ खेलते दो को दबोचा

Two caught gambling in Sarvodaya Basti

बीकानेर, (samacharseva.in)। सर्वोदय बस्‍ती में जुआ खेलते दो को दबोचा, जिला पुलिस की स्‍पेशन टीम (डीएसटी) ने नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्‍ती में जुआ खेलते दो युवकों को पकडा है।
डीएसटी प्रभारी डीवाईएसपी ईश्‍वर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बीकानेर में दाउजीरोड सोनगिरि कुआ निवासी 32 वर्षीय सुनील माली पुत्र नंद लाल तथा सर्वोदय बस्‍ती निवासी 35 वर्षीय नत्‍थू सिंह राजपूत पुत्र बीरबल सिंह को गुरुवार 5 नवंबर को जुआ खेलने के दौरान पकड लिया।
उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के पास से जुआ सटटा की राशि कुल 3800 रुपये भी जप्‍त की गई। ईश्‍वर सिंह ने बताया कि इस मामले में एएसआई पर्वत सिंह, कांस्‍टेबल कान सिंह, बिटटू कुमार, मुकेश गोगराज, पूनम का सक्रिय सहयोग रहा।