Samachar Seva

Mission Patrkarita

विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

The role of the youth is pivotal in building a developed India by 2047.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 अभियान के तहत बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्या डॉ. अरुणा आचार्य ने छात्राओं को विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला सह संयोजक गोपाल जोशी ने युवाओं से सोशल मीडिया के बजाय ज्ञान, शारीरिक-मानसिक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दीपक जोशी ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं अभियान के चरणों की जानकारी दी और छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने पंजीकरण में सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य एवं जिला टीम के सदस्य मौजूद रहे।