नीरज जोशी, बीकानेर (समाचार सेवा)। बोथरा मोहल्ले में गणेशोत्सव , छह फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित, रांगड़ी चौक स्थित बोथरा मोहल्ले में तन-मन कन्या मंडल की ओर से गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश की छह फीट ऊंची मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई। मोहल्ले में पिछले दस वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाने की परंपरा जारी है।
दस वर्षों से जारी है गणेशोत्सव की परंपरा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय माहौल
मंडल के संरक्षक शांतिलाल बोथरा ने बताया कि प्रतिमा स्थल की प्रतिदिन आकर्षक सजावट की जा रही है। सुनील बोथरा एवं राजेश बांठिया द्वारा भगवान गणेश का नित नए एवं आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए गेम्स, म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
मंडल सदस्य योगेश बोथरा, गिरिराज सेवग, अंकुश बोथरा ने बताया कि रविवार को भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, नृत्य और नाटक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। आयोजन में कृष्णा बोथरा, चैल्सी बोथरा, योगिता सोनी, ज्योति सोनी, ललिता सोनी, वर्षा बोथरा, नव्या बोथरा, रिद्धि सेवग, भावना और हंसा सक्रिय सहभागी हैं।
















