Samachar Seva

Mission Patrkarita

सेक्टर स्तरीय पोषण मेले में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई भागीदारी

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बीकानेर के नाल गांव में रावतसर कुम्‍हारान स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर नाल सेक्टर का सेक्टर स्तरीय पोषण मेला आयोजित किया गया। समारोह में सीडीपीओ नवरंगलाल मेघवाल, ब्लॉक समन्वयक राकेश तथा महिला पर्यवेक्षक आभा जोशी का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

Rural women participated in the sector-level nutrition fair.

Rural women participated in the sector-level nutrition fair.

कार्यक्रम के दौरान चार गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। नाल सेक्टर की 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से पौष्टिक रेसिपी तैयार कर उनके पोषण मूल्यों का प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए हस्तनिर्मित खिलौने भी भेंट किए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम ने केन्द्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि अब तक पोषण मेलों का आयोजन मुख्य रूप से विभाग द्वारा ही किया जाता रहा है, लेकिन इस बार मेला जन-भागीदारी और सामुदायिक सहयोग की एक अनोखी मिसाल बनकर उभरा।