Samachar Seva

Mission Patrkarita

मोदी के जन्मदिवस पर गंगाशहर मंडल ने मनाया दीप उत्सव

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) मोदी के जन्मदिवस पर गंगाशहर मंडल ने मनाया दीप उत्सव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा गंगाशहर मंडल की ओर से विभिन्न सेवा एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने 1100 दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव मनाया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा कार्यकर्ताओं, आमजन और जरूरतमंद बच्चों को मिठाई वितरित की गई। मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मेघवाल ने कहा कि दीप उत्सव सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है।