Samachar Seva

Mission Patrkarita

बाल अधिकारों की रक्षा और बाल श्रम रोकथाम के निर्देश

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) बाल अधिकारों की रक्षा और बाल श्रम रोकथाम के निर्देश, जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाल अधिकारिता विभाग की बैठक में विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पालना गृह, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।

श्रम विभाग एवं मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ को बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स गठित कर नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 1098 पर प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता और त्वरितता से निस्तारण तथा बाल सुधार गृहों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा।

अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम नहीं करवाया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।