बीकानेर, (समाचार सेवा)। मेडिकल कॉलेज को 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फोटो थैरेपी मशीनें सुपुर्द, जसकरण बोथरा स्मृति न्यास ने गुरुवार को आयोजित समारोह में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को 25 इंफेंट रेडिएशन वॉर्मर व 5 फोटो थैरेपी मशीनें सुपुर्द की हैं। 28 लाख रुपए लागत की ये मशीनें चैन्नई से मंगवाई गई हैं।
यह मशीनें उन नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायिनीं हैं जो समय से पहले जन्म लेते हैं या जन्म के समय किसी बीमारी से ग्रसित हों। समारोह में कलक्टर नमित मेहता, कन्हैयालाल बोथरा, नगर निगम आयुक्त ए.एच.गौरी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही, डॉ. रंजन माथुर,
बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू), डॉ. रेणु अग्रवाल, चम्पालाल डागा, मेघराज बोथरा, मूलचंद बोथरा, राजेश कुमार बोथरा, किसनलाल बोथरा, प्रकाश पुगलिया, इंदरमल सुराणा, ऋषभ बोथरा आदि मौजूद रहे।


