Samachar Seva

Mission Patrkarita

खैरपुर भवन में 117 लोगों ने किया रक्तदान

बीकानेर, (समाचार सेवा)। खैरपुर भवन में 117 लोगों ने किया रक्तदान, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा सर्किट हाउस के नजदीक स्थित खैरपुर भवन में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 117 जनों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष उदासर निवासी पवन महनोत ने कार्यभार ग्रहण किया।  शिविर में क्लब नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, क्लब सचिव घनश्याम रामावत, कोषाध्यक्ष पवन सुथार, विमल चांडक, राजेश चूरा, नितिन चूरा, राहुल पुरोहित, आशीष रंगा, श्रीलाल चांडक, आशीष चूरा, गुलाब सोनी,

सुरेश राठी, हेमन्त शर्मा, आलोक थिरानी, रामरतन धारणिया, शशि बिहानी, ऋषि आचार्य, रघुवीर झंवर, महेन्द्र रामावत, गौरीशंकर सोमानी, अक्षय व्यास, अरविन्द सिंह, मुदित बोथरा, हरिकिशन सुथार आदि उपस्थित रहे।