NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्थान दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से हुआ। निर्धारित मार्ग के अनुसार यह रन पॉलिटेक्निक कॉलेज से पंचशती सर्किल, ब्रह्मकुमारी सर्किल और मेडिकल कॉलेज सर्किल होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इससे पूर्वपॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से दौड़ को आईजी पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, मयंक मनीष, अपर्णा गुप्ता, जसवंत सिंह, महिमा कसाना, अनुष्ठा कालिया, रमेश देव, यशपाल आहूजा, कुलराज मीणा, चक्रवर्ती सिंह राठौड़, धीरज जोशी, हरगोविंद मित्तल, कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।


