NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज का नाम रोशन कर रही हैं। सिद्धि कुमारी मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईसीएआई बीकानेर ब्रांच में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं।

उन्होने कहा कि आज के तकनीकी युग में महिलाएं देश के विकास में बराबर का योगदान रे रही हैं। मुख्य वक्ता भूमिका नवलखा, ब्रांच अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अभय शर्मा, सचिव राजेश भूरा, कोषाध्यक्ष मोहित बेद, सुमित नवलखा, दीपिका भूरा, वर्षा लोढ़ा, चित्रा बेंद, रचना रंगा, रश्मि मूंधड़ा, कीर्ति व्यास, नेहा छल्लानी, राधिका अग्रवाल, प्रियंका जैन, प्रीति आचार्य एवं नेहा मूंधड़ा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सीए अंकिता सोनी एवं सीए मोनिका सारस्वत ने किया।
महिला कमेटी का गठन किया
इस अवसर पर आईसीएआई बीकानेर ब्रांच ने महिला कमेटी का गठन किया। समिति में अध्यक्ष मुकेश शर्मा के अमृता जैन, अंकिता सोनी, चंद्रकला आचार्य, मनीषा मिस्त्री, मोनिका सारस्वत, नेहा मधवानी, प्राची रुस्तगी, प्रियंका व्यास, सिम्मी मूंधड़ा, शालिनी शर्मा, निकिता चांडक और सपना मूंधड़ा को शामिल किया गया।


