Loading Now

updates

बीकानेर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

बीकानेर, 30 मई। राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक यू.टी. चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

यहां पहुंचने पर कटारिया की श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, शहर भाजपा अध्य,क्ष सुमन छाजेड़, देहात भाजपा अध्य,क्ष श्याम पंचारिया, डॉ. लोकेश ललित चतुर्वेदी, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, महावीर रांका, मोहन सुराणा, गोकुल जोशी, नारायण चौपड़ा, भगवान अग्रवाल, गोपाल गहलोत, श्याम सुंदर चौधरी, विनोद बाफना, अशोक प्रजापत, सुभाष मित्तल, विनोद धामुका, दीपक पारीक, संपत पारीक, पुनीत शर्मा, गोपाल अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके भेंटकर उनकी आगवानी की।

राज्यपाल महोदय के कार्यक्रम

कटारिया नाल एयरपोर्ट से रानी बाज़ार स्थित रिद्धि सिद्धी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए।रिद्धि सिद्धी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कटारिया सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका आमजन से मिलने का कार्यक्रम है। शाम को 4.50 बजे राज्यपाल महोदय सर्किट हाउस से रवाना होकर शाम 05 बजे रविंद्र रंगमंच पर ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहाँ से 6.30 बजे रवाना होकर 6.40 पर सर्किट हाउस पहुँचेंगे। शाम 7.20 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 7.45 एयरपोर्ट पहुँचेगे जहाँ से 8.20 पर दिल्ली के लिए टेक ऑफ करेंगे

Share this content:

Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area

You May Have Missed