×

पृथ्वीराज लेधा कर्मचारी संयुक्त महासंघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Prithviraj Ledha elected unopposed district president of Employees United Federation

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) पृथ्वीराज लेधा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। महासंघ की जिला शाखा के चुनाव रविवार 15 सितम्बर रविवार को पंचायत समिति बीकानेर के सभागार में सम्पन्न हुए।

इस चुनाव में पृथ्वीराज लेघा को संघ का जिलाध्यक्ष एवं मनोज सुथार को जिला महामंत्री के पद पर र्निविरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज चौधरी, चुनाव अधिकारी जयकिशन पारीक व सहायक चुनाव अधिकारी रेवन्तराम गोदारा उपस्थित रहे।

चुनाव से पूर्व आयोजित अधिवेशन में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार व कर्मचारी नेता गुरूचरण सिहं मान ने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन में बढ-चढकर भाग लेने की अपील की। अधिवेशन में रेवन्तराम गोदारा, जयकिशन पारीक, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के महेन्द्र भंवरिया, देवेन्द्र जाखड, श्रवण पुरोहित, संजय पुरोहित, शिक्षक संघ प्रगतिशील के आनन्द पारीक, गुलाबनाथ योगी,

असलम मोहम्मद, सुभाष आचार्य, कृषि पर्यवेक्षक संघ के मालाराम जाट, श्रीराम बिश्नोई, बलवीर भादू, कृषि स्नातक संघ के नेमीचन्द, भंवरलाल पचार, गा्रम विकास अधिकारी संघ के रामनिवास भादू, लक्ष्मणसिंह शेखावत, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, मनोज सुथार, कानूनगो संघ के सतवीर पचार, रामदेव सारस्वत, मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के राजेन्द्र आचार्य, जयकिशन मारू, गिरीराज श्रीमाली,

वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के चांदरतन सोलंकी, आयुर्वेद नर्सेज के रावतराम डूडी, आयुर्वेद परिचारक संघ के मकबूल अहमद, मंजू देवी, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के रामलाल सुथार, कर्मचारी नेता पवनदान चारण, मोहम्मद इलियास जोईया, सत्यनारायण पारीक, राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल भंवरिया उपस्थित रहे।

 

Share this content:

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!