जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता : राजकुमार किराडू

Priority will have to be taken to reach the public welfare schemes Rajkumar Kiradu
Priority will have to be taken to reach the public welfare schemes Rajkumar Kiradu

विप्र कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य किराडू का बीकानेर में हुआ स्वागत

बीकानेर, (समाचारसेवा)। जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता : राजकुमार किराडू, राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य राजकुमार किराडू ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

किराडू बोर्ड के सदस्य बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचने पर जस्सूसगर गेट क्षेत्र में हुए अपने स्वागत-सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि विप्र समाज सहित बीकानेर शहर के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जाएगी।

इसके लिए समय-समय पर विभिन्न अभियान संचालित किए जाएंगे। किराडू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है, वे इस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इससे पूर्व जस्सूसर गेट के अंदर स्थित स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक सर्किल के पास आयोजित कार्यक्रम में राज्य विप्र कल्याण बोर्ड का सदस्य बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर गुरुवार को कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू का भव्य अभिनंदन किया गया।

समारोह में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’, छ: न्याति ब्राह्मण समाज के हरिगोपाल जाजड़ा, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी, समाजसेवी देवकिसन चांडक ने भी विचार रखे।

समारोह में कांग्रेसी नेता दिलीप बांठिया, वसीम फिरोज अब्बासी, सुभाष स्वामी, अशोक गहलोत फैन्स क्लब के ऋषि कुमार व्यास, प्रफुल्ल हटीला, पं. राजेन्द्र किराडू, होलसेल भंडार के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास, नंदलाल जावा, इंटक नेता हेमंत किराडू आदि ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर ओमप्रकाश सोनगरा, रतनलाल ओझा, भंवरलाल व्यास, सुरेन्द्र गहलोत, प्रदीप भादाणी, शंकर पुरोहित, चांदरतन जोशी, अशोक किराडू, मनोज सेवग, मुरली रामावत, गौरीशंकर गहलोत, गणपत प्रजापत, जितेन्द्र जोशी, नवल पुरोहित, विजयप्रकाश भादाणी, सुनील सारस्वत,

पार्षद शिवशंकर बिस्सा, आनंद सिंह सोढा, दुर्गादास छंगाणी, आजम अली खान, ताहिर हुसैन, मनोज जनागल, सुरेन्द्र डोटासरा, शांतिलाल मोदी, मनीराम कूकणा, पारस मारू, किसन लाल तंवर, श्याम आचार्य, राजेश आचार्य, शहजाद खान भुट्टा, नंदलाल जावा, तोलाराम सियाग,

भंवर कूकणा, गणेश पाणेचा, रमेश जाजड़ा, पवन सारस्वत, मूलचंद व्यास, उमा सुथार, अर्चना नागल, मुमताज बानो, टीकूराम, रविन्द्र वाल्मिकी, रविन्द्र कुमार, गजराज चांवरिया, भोजराज चांगरा, वीरेन्द्र किराडू, अमरनाथ भादाणी, विमल आचार्य, गौरव व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।