Samachar Seva

Mission Patrkarita

डूडी ने सोनिया, राहुल, प्रियंका व गहलोत का जताया आभार

RAMESHWAR DUDI

बीकानेर, (समाचार सेवा)। डूडी ने सोनिया, राहुल, प्रियंका व गहलोत का जताया आभार, राजस्‍थान स्‍टेट एग्रो इंडस्‍ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के अध्‍यक्ष बनने के बाद सोमवार की रात बीकानेर पहुंचे रामेश्‍वर डूडी ने नई जिम्‍मेवारी मिलने पर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

डूडी ने जयपुर से बीकानेर के रास्‍ते में अपने भव्‍य स्‍वागत को लेकर खुशी का इजहार करते हुए सभी लोगों का भी आभार जताया। डूडी ने कहा कि वो किसानों सहित आम आदमी की समस्‍या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।