Loading Now

updates

नरेन्‍द्र मोदी स्वप्न द्रष्टा प्रधानमंत्री-राज्‍यपाल बागडे

NEERAJ JOSHI जयपुर,  (समाचार सेवा)। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी  स्वप्न द्रष्टा प्रधानमंत्री हैं।

बागडे ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र में निरंतर सर्वांगीण विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने देश में विकास के लिए पीएम मोदी की पहल पर हुए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत का उनका संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा।

इससे पहले राज्‍यपाल बागडे ने राजभवन में प्रधानमंत्री की पहल पर देशभर में पौधारोपण के लिए चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत राजभवन के औषधीय उद्यान में पौधारोपण किया।

Share this content:

You May Have Missed