NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पवनपुरी स्थित होली मिशन सैकेंडरी स्कूल में शनिवार को मातृ-पितृ चरण वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने मातृ-पितृ चरण वंदन के पुनीत कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की।
उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने छोटी-छोटी कहानियों के द्वारा बच्चों को चरित्रवान, संस्कारवान और मातृ-पितृ भक्त बालक बनने की प्रेरणा दी। समारोह में मीडिया प्रभारी कौशलेश गोस्वामी, बीकानेर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश कुमार खत्री, सुगनचन्द प्रजापत, विद्यालय प्रबंधक मेहरबान सिंह खालसा, समिति सचिव सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


