Samachar Seva

Mission Patrkarita

आधुनिक सुधारवादी तथा भविष्यदृष्टा थे महाराजा गंगा सिंह – प्रो. वी. के. सिंह

Maharaja Ganga Singh was a modern reformist and visionary – Prof. V.K. Singh

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आधुनिक सुधारवादी तथा भविष्यदृष्टा थे महाराजा गंगा सिंह – प्रो. वी. के. सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बीकानेर के महाराजा गंगासिंह को आज भी आधुनिक सुधारवादी एवं भविष्यदृष्टा के रूप में याद किया जाता है।

प्रो. सिंह गुरुवार को महाराजा गंगासिंह की जयंती पर विवि परिसर में महाराजा गंगा सिंह विषयक व्याख्यान कार्यक्रम को अध्‍यक्ष के रूप संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में अनवरत, संघर्षरत रहकर शिक्षा की प्रगति में विशेष रूचि ली। शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाया।

व्याख्यान के मुख्य वक्ता सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाराजा गंगा सिंह की सोच थी कि बीकानेर में कैनाल के माध्यम से बंदरगाह स्थापित हो ताकि इस रेगीस्तानी भू-भाग में जल मार्ग के माध्यम से व्यापार किया जा सके।

इससे पूर्व महाराजा गंगा सिंह जयन्ती पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित महाराजा गंगा सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह सहित समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थियों ने गंगासिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसी दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘चंदन वाटिका’ का शुभारम्भ चंदन का वृक्ष लगाकर किया गया। समारोह में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डॉ. गिरिराज हर्ष, डॉ. प्रकाश सारण, डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोदारा,

डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. संतोष कंवर शेखावत, कुलदीप जैन, उमेश शर्मा, डॉ.यशवंत गहलोत, मानकेश सैनी, राघव पुरोहित, डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली आदि शामिल हुए।