Loading Now

updates

बज्‍जू का गुलाब सिंह अवैध डोडा पोस्त व शराब के साथ गिरफ्तार

Gulab Singh of Bajju arrested with illegal poppy husk and liquor

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बज्‍जू थाना पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ, डोडा पोस्‍त, शराब रखने के आरोप में क्षेत्र के गांव पंचपीठ की ढाणी के निवासी 24 वर्षीय गुलाब सिंह राजपूत पुत्र जेठूसिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को की इस कार्रवाई में आरोपी के रोही पंचपीठ की ढाणी स्थित खेत में मकान के पास बने झोंपङे व छपरे में से 01 किलो 50 ग्राम डोडा पोस्त तथा अलग अलग 16 कार्टुनों में 48 बोतल बीयर तथा 480 पव्वे देशी सादा मदिरा तथा 96 पव्वे मेगडॉव नम्बर 01 विस्की के बरामद किये है।

थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी गुलाब सिंह को पकड़ने में पुलिस थाना बज्जू में पदस्थापित नवनीत कुमार कानिस्टेबल की विशेष भूमिका रही। उन्‍होंने बताया क आरोपी से मादक पदार्थ व शराब की खरीद-फरोख्त के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उसके खिलाफ एनडीपीएस तथा आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले की जांच रणजीतपुरा के थानाधिकारी चन्द्रंजीत सिंह भाटी को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed