जरूरतमंद महिलाओं को संबल देती हैं सरकारी योजनाएं – सिद्धि कुमारी

Government schemes provide support to needy women - Siddhi Kumari
Government schemes provide support to needy women - Siddhi Kumari

डूंगर कॉलेज में बालिकाओं को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक व भाजपा नेता सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण की विभिन्न योजनाएं, जरूरतमंद महिलाओं को संबल देती हैं।

विधायक सिद्धि कुमारी गुरुवार को डूंगर कॉलेज में कॉलेज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा वार्षिक कार्य योजना के तहत सामाजिक कल्याण योजनाओं का महिलाओं पर प्रभाव विषयक व्याख्यान कार्यक्रम को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए ताकि प्रत्येक पात्र तक इनका लाभ पहुंचाया जा सके।

विधायक ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है, जिससे यह और अधिक सफल हो सकें। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य प्रो. दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्य वक्ता गंगाशहर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. बबिता जैन ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी पहल बेटियों को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं। इस अवसर पर अतिथियों को प्रो. अनिला पुरोहित तथा प्रो. सुनीता गोयल द्वारा लिखी गई पुस्तकें भेंट की गई। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. सोनू शिवा ने आभार जताया।

संचालन प्रो. सुनीता गोयल तथा निधि शर्मा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की महिला संकाय सदस्य तथा छात्राएं मौजूद रही।