शुक्रवार 26 जुलाई 2019 – बीकानेर के समाचार

laxmi nivas bikaner
laxmi nivas bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शुक्रवार 26 जुलाई 2019 – बीकानेर के समाचार, बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है।

यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से प्रतिदिन प्रति घंटे अपडेट होता रहेगा। इससे समाचार सेवा डॉट इन के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे। –समाचार सेवा डेस्‍क।

आपदा के समय मजबूत रहे प्रबंधन : कलक्टर

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार कोआपदा प्रबंधन की बैठक की गई। बैठक में कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि मानसून सक्रिय है। यूआईटी, नगर निगम व आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में में पानी भरने वाले निचले इलाकों  में जल निकासी के समस्त इंतजाम पुख्ता रखें जाएं। नालों की सफाई कराई जाए। जल भराव की स्थिति में लोगों को ठहराने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

अधिक होती है तो रेलवे अंडरपास के मार्ग पर बैरीकेट्स लगवाएं। कलक्टर ने कहा कि शहर में जीर्णशीर्ण अवस्था वाले भवनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वर्षा जनित बीमारियों आदि के इलाज के लिये पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हों।  बारिश के कारण पेयजल पाइप लाइन टूटने पर टैंकर से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित हो। बिजली के तार टूटने पर जल्द ठीक करवाने की व्यवस्था हो। 

कलक्टर ने बताया कि कि जिले में मानसून में संभावित अतिवृष्टि व बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके फोन नम्बर 0151-2226910 है। जलभराव की स्थिति में नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नम्बर 1077 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। कलक्टर गौतम ने लोगों से अपली की है कि   बारिश के दौरान पोखर, तालाबों में अनावश्यक रूप से न उतरें।  उन्होंने बीछवाल, शोभासर प्लांट में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने को कहा।

कलक्टर ने सिविल डिफेंस, आईजीएनपी सहित विभिन्न विभागों को भी सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी छुट््िटयां न लें और जिला मुख्यालय न छोड़ें।  बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने रात में बारिश के दौरान अतिरिक्त सतर्कता रखने की बात कही। 

बैठक में आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गावंडे, अतरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन)  ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा, नगर विकास न्यास सुनीता चौधरी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पहली बरसात में ही भीखनेरा तलाई हुई लबालब

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पहली ही बारिश में लूणकरनसर क्षेत्र में भीखनेरा तलाई लबालब हो चुकी है। भीखनेरा गांव की प्राचीन तलाई के वर्तमान स्वरूप को देखकर एक बारगी हैरानी ही होती है। गांव के भीखाराम ने बताया कि इस तलाई के जीर्णोंद्धार से पशुओं के पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है वहीं पशु पक्षियों के कलरव से गांव की आबोहवा भी बदली है।

आम लोगों की आवाजाही भी यहां बढ़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व तलाई के पास कीकर, झाड, झंखाड भरे पडे थे। बाद में जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा संचालित आईडब्ल्युएमपी योजना के तहत इस तलाई का जीर्णोद्धार किया गया। 

अधीक्षण अभियंता जलग्रहण  भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि जल-संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए तथा पानी के संग्रहण के लिए परंपरागत स्रोतों को भी संरक्षित करने की मुहिम प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने स्तर पर ही चलानी चाहिए।

बरसात के बाद बढ़ी पौधों की बिक्री, ढाई लाख के पौधे बिके

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की नर्सरी से अब तक लगभग ढाई लाख रुपये के पौधों की बिक्री हो चुकी है। शुक्रवार की बरसात के बाद बागवानी का शौक रखने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे खरीदे। विश्वविद्यालय के बागवानी सलाहकार डॉ. इंद्रमोहन वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है।

ऐसे में अगले दस-पंद्रह दिनों में अधिक से अधिक पोधारोपण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा के निर्देशानुसार नर्सरी द्वारा लगभग सवा लाख पौधे तैयार किए गए हैं। यह पौधे आमजन को उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनमें 40 हजार फलदार, 60 हजार छायादार, 20 हजार अलंकृत तथा लगभग 2 हजार 500 औषधीय पौधे हैं। नर्सरी द्वारा सब्जियों की पौध और वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय भी किया जा रहा है। 

नर्सरी में पिछले एक सप्ताह से पौधों बेचे जा रहे हैं, लेकिन बरसात के बाद पौधों की बिक्री में बढ़ौतरी हुई है। डॉ. वर्मा ने बताया कि बीकानेर जैसे शुष्क क्षेत्र के लिए बेर, लसोड़ा, बेलपत्र, आंवला, अनार, नींबू, जामून, करौंदा और खजूर आदि पौधे लगाए जाने उपयुक्त हैं। इससे जमीन की जलधारण क्षमता में बढ़ौतरी होगी। पैदावार बढ़ेगी तथा कम पानी की जरूरत रहेगी

केसर के नाम पर कुसुम उगा रहे किसानों को होगा घाटा

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर,जैसलमेर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में केसर की खेती करने वाले किसानों को केसर के नाम पर कुसुम के बीज बेचे जा रहे हैं। केसर व कुसुम दोनों के बीज के अंतर से अनभिज्ञ किसान केसर के नाम पर कुसुम को पाल-पौस रहा है। ऐसे किसानों को अपनी ऊर्जा, समय और धन व्यय करने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को चेताते हुए केसर व कुसुम की जानकारी का आग्रह किया है। कृषि वैज्ञानिकों का दावा है कि राजस्थान जैसे गर्म प्रदेश में केसर का उत्पादन संभव नहीं है। जानकारी के अभाव में केसर और अमेरिकन केसर के नाम पर किसान छले जा रहे हैं। झुंझुनूं, कोटा जिलों व दूसरे राज्यों से ऐसे मामले सामने  भी आ चुके हैं।

ऐसे में किसानों को कुसुम और केसर के अंतर को समझकर इस जाल में फसने से बचना होगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार केसर, ठंडे प्रदेशों की फसल है और स्पेन, इटली, ईरान, पाकिस्तान, चीन और भारत के जम्मू-कश्मीर आदि क्षेत्रों में बहुतायत में पैदा होती है। जबकि कुसुम यानी सेफ्लोवर की खेती बीज द्वारा की जाती है। इसका बीज सफेद रंग का होता है तथा शुष्क क्षेत्र में भी इसका आसानी से  उत्पादन हो जाता है। इसके पोधों की ऊंचाई 3 से 5 फुट होती है।

इसके फूल का आकार बड़ा होता है व बहुत सारी पँखुझ्यिाँ होती हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार केसर की खेती पौधे की कंद से की जाती है। इसके पौधे का फूल अक्टूबर में आता है। पौधे के फूल जामूनी रंग के होते है तथा इसके हर फूल में तीन वृतिकाएँ होती हैं। ये लाल रंग की होती हैं। 

इनका कहना है

‘जानकारी के अभाव में किसान केसर के स्थान पर कुसुम की खेती कर रहे हैं। केसर की तुलना में कुसुम का बाजार मूल्य बहुत कम है। उत्पादन के बाद किसान जब यह नकली केसर बेचने बाजार जाते हैं, तो उन्हें इसकी कोई कीमत नहीं मिलती। किसानों को इसके प्रति सावचेत होना होगा।

प्रो. शंकर लाल गोदारा

निदेशक अनुसंधान,

अनुसँधान  निदेशालय

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर

संभागीय स्तरीय समीक्षा बैठक 30 जुलाई को

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना की अध्यक्षता में 30 जुलाई को संभागीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले में विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण योजनाओं, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

कारगिल दिवस में शहीदों को याद किया गया

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697बीकानेर, (समाचार सेवा)।  कारगिल दिवस की 20 वीं वर्षगान्ठ पर सैनिक विश्राम गृह में शहीदों को नमन किया गया जिसमें शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।

ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़, वीरचक्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुवे इस कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी एस राठौड़ ने उपस्थित गणमान्य को कारगिल युद्ध के बारे में प्रोजेक्टर के साथ संक्षिप्त जानकारी दी ।

सबसे पहले कारगिल युद्ध के शहीदों को दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उसके बाद शहीद परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मेजर जेम्स थॉमस,कीर्ति चक्र की माता श्रीमती मैरी कुट्टी के साथ-साथ मेजर पूरण सिंह,वीरचक्र, कैप्टन चन्द्र चौधरी, नायक परसा राम, हेतराम गोदारा, सूबेदार सज्जन सिंह,अशोक चक्र, नायक सत्यवीर सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया।

ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ ने अपने उद्गार रखे तथा कवि विजय धमीजा ने वीर रस से ओतप्रोत काव्य पाठ भी किया इस दौरान देशभक्ति गीत भी गाये गये।  कार्यक्रम में अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व सभापति नगर निगम, स्क्वेड््रन लीडर एल एन वर्मा, पर्वतारोही मगन बिस्सा व उनकी पत्नी सुषमा बिस्सा तथा काफी संख्या में गौरव सेनानी व आम जन मौजूद थे।

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की स्मृति में लगाए पौधे

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  कारगिल विजय की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को महानंद पर्यावरण विकास समिति द्वारा महानंद उद्यान में बीस पौधे लगाए गए। समिति अध्यक्ष सौरव व्यास ने बताया कि ‘ग्रीन संकल्प’ अभियान के तहत अब तक महानंद उद्यान में 140 पौधे लगाए गए हैं।

सभी पौधों को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधे लगाए गए। मानवेन्द्र आचार्य ने कहा कि हमारे जवान सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना चौबीस घंटे सीमाओं की रक्षा में जुटे रहते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना, हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा महानंद उद्यान में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। सौरव आचार्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना एकमात्र विकल्प है। इस अवसर पर गणेश आचार्य, मधुसूदन व्यास, नमामि शंकर आचार्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ग्यारहवां स्वर्णप्राशन दिवस 1 अगस्त को 

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  हमारा उन्नति संस्थान और संस्कृति आर्य गुरुकुलम् राजकोट के संयुक्त तत्वावधान् में 11वें स्वर्णप्राशन दिवस का आयोजन 1 अगस्त को सायं 5.30 बजे से 8.30 बजे तक शहर के आठ स्थानों पर किया जाएगा।

आयोजन प्रभारी मधुसूदन व्यास ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के सत्संग भवन, पुष्करणा स्टेडियम के पास स्थित रूद्र युवा विकास मंच कार्यालय, गंगाशहर यूको बैंक के सामने जैन मंदिर, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित करंट बालाजी मंदिर, नत्थूसर बास के बाबा स्वदेश केन्द्र, मुरलीधर व्यास नगर स्थित बीकानेर दर्पण कार्यालय,

जनता प्याऊ के पास स्थित गायत्री मेडिकल स्टोर तथा रानी बाजार स्थित विश्वनाथ शर्मा आवास में स्वर्णप्राशन दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक दस आयोजनों में जीरो से 14 साल तक के लगभग 33सौ बच्चों को यह खुराक दी जा चुकी है। 

महिला कांग्रेस व सेवादल की हुई बैठक

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  अखिल भारतीय व प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस तथा महिला सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में सादुल कॉलोनी स्थित देहात महिला कांग्रेस कार्यालय में सांय 5 बजे मीटिंग बुलाई गई,जिसमें आगामी 28 जुलाई को स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में होने वाली जिला महिला सेवादल की मीटिंग की तैयारियों और व्यवस्था के विषय में योजना प्रारूप पर चर्चा की गई।

देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती शशिकला राठौड़ ने बताया कि आगामी 28 जुलाई को जिला महिला कांग्रेस सेवादल की बड़ी मीटिंग आयोजित की रही है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान प्रभारी श्रीमती मधु गुरुंग,राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शारदा मीणा मुख्य अतिथि होंगी।

 28 जुलाई को होने वाली बड़ी मीटिंग की पूर्व तैयारियों हेतु हुई आज की मीटिंग में सेवादल देहात अध्यक्ष प्रेमलता राठोर, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राज भटनागर, अंजना खत्री, ब्लॉक अध्यक्ष तेजू कँवर, हबीबा चौधरी, पुष्पा कँवर,नारायण पारीक, राजेश शर्मा, प्रहलाद सिंह मार्शल सहित अनेक महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मेघवाल शनिवार को बीकानेर में 

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को रेल से सुबह सात बजे बीकानेर पहुंचेंगे। मेघवाल शनिवार को सरदार मेडिकल काॅलेज में सुबह 11 बजे टीबी फ्री विषय पर आयोजित सेमीनार में शामिल होंगे।

इसके बाद सायं 5 बजे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद की पूण्यतिथि पर रानी बाजार में आयोजित कार्यक्र में भाग लेंगे।  केन्द्रीय संसदीय राज्यमंत्री रविवार को सुबह 9 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक जैम्स थॉमस विद्यालय में आयोजित चिकित्सा शिविर में भाग लेंगे।

वे सुबह 11 बजे गंगाशहर में नन्दी गोशाला के उद्घाटन समारोह में और सायं 6.30 बजे गोकुलधाम में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात को साढे दस बजे रेल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 

डॉ कलाम की याद में प्रतिभा सम्मान समारोह 27 जुलाई को

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमेन डॉ अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर 27 जुलाई को शाम 5.30 बजे पर स्थानीय रिद्धि सिद्धि भवन रानी बाजार मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट असद रजा भाटी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह मे शहर के शिक्षा, खेल, साहित्य कला क्षेत्र मै उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओ को सम्मानित की जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे।

विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बार संघ बीकानेर के अध्यक्ष मुमताज़ अली भाटी उपस्थित रहेंगे। भाटी ने बताया कलाम साहब की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे राजस्थान में कार्यक्रम कर डॉ कलाम साहब को खिराजे अकीदत पेश करेगा।

एमजीएस विवि ने प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के परिसर के विभिन्न स्रातकोत्तर विभागों एवं स्ववित्तपोषी योजना अन्तर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढाते हुए 30 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन करने की सुविधा छात्रों को उपलब्ध कराई है।

जिला टास्क फोर्स की बैठक 31 जुलाई को

उषा जोशी

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक 31 जुलाई को जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 3.30 बजे आयोजित की जाएगी।

डीवाईएसपी महमूद खां 50 हजार रु. की रिश्‍वत लेते गिरफ्तार

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भ्रष्‍टाचार निवारण ब्‍यूरो (एसीबी) ने नोखा के सीओ डीवाईएसपी महमूद खां को 50 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीवाईएसपी खान ने यह रिश्‍वत राशि दहेज व हत्‍या के एक दर्ज मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की एवज में परिवादी से प्राप्‍त की थी। परिवादी के अनुसार इस मामले में कार्रवाई के लिये सीओ नोखा लगातार रिश्‍वत की मांग कर रहे थे।

भ्रष्‍टाचार निवारण ब्‍यूरो (एसीबी) के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर सत्‍यापन किया गया। शुक्रवार को बीकानेर जिले की नोखा तहसील में नोखा सीओ डीवाईएसपी महमूद खां को रिश्वत लेते रंगों हाथों पकड़ा गया। डीवाईएसपी महमूद खान के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई अभी जारी है।

नगरीय विकास में ग्रामीण महिलाओं की महत्ती भूमिका : डॉ. मेघना शर्मा

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगासिंह विश्‍वविधाल बीकानेर की इतिहासविद डॉ. मेघना शर्मा ने कहा कि देश के शहरी क्षेत्रों के विकास में भी ग्रामीण महिलाओं की महत्‍ती भूमिका है।

डॉ. मेघना शुक्रवार को जोधपुर में महिला महाविद्यालय जोधपुर के इतिहास विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय  सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। भारत इतिहास शोध परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित  इस सेमिनार में नगरीय विकास के इतिहास में ग्रामीण समुदाय विशेषतौर पर महिलाओं के योगदान विषय पर डॉ. मेघना ने कहा की यदि हम महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना पर दृष्टिपात करें तो पाएंगे कि उन्होंने अपने जन आंदोलनों के साथ साथ सर्वोदय, समग्र ग्रामसेवा, आर्थिक पुनर्गठन अहिंसात्मक अर्थव्यवस्था आदि मुद्दों की उपादेयता व सफलता में महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बतायाl

डॉ. मेघना ने बताया कि वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ की वीमेन वाच आर्गेनाइजेशन ने भी सम्पूर्ण मानवता के उत्थान में , आय उत्पादन, खाद्य सुरक्षा व अन्य सामुदायिक गतिविधियों में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय बताई गई हैl डॉ. मेघना ने राष्ट्रीय मंच से स्वाधीनता पूर्व से वर्तमान तक नगरीय विकास का एक संक्षिप्त रेखाचित्र प्रस्तुत कियाl  जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्यों में ग्रामीण समुदायों का नगरीय विकास में योगदान विषय पर आधारित रही।

सेमिनार में बर्दवान विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल, जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू, अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालस्य अलीगढ, कोटा विश्वविद्यालय कोटा व सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के इतिहासज्ञ व विद्वान उपस्थित रहेl उद्घटान समारोह में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, के जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर गुलाब सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे, बीज वक्तव्य डॉ. मनोरमा उपाध्याय ने दिया तो स्वागत भाषण का दायित्व प्रोफेसर एस.पी .व्यास द्वारा निभाया गयाl

बीकानेर में हुई झमाझम बारिश

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में हुई झमाझम बारिश, बीकानेर में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश हुई। सुबह लगभग सवा सात बजे धीमी गति से शुरू हुई बारिश बाद में 15 मिनट तक तेज बरसी।

बारिश से मौसम में जबरदस्‍त सुहानी ठंठक से लोग खुश हो गए। बारिश ने छतों पर सो रहे तथा देरी से उठने वाले लोगों को उनके उठने के समय से पहले ही जगा दिया। सुबह सवेरे काम पर निकलने वाले लोगों को बारिश ने अवश्‍य परेशान किया।

न्‍यू पेपर सप्‍लाई करने वाले लोगों के अखबार भीग गए। स्‍कूली बच्‍चों को भी बारिश ने थोडा परेशान किया।

बस्ता प्रतियोगिता में रिद्धि कंवर गणवेश में संजना सुथार रही अव्वल

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  आदर्श विद्या मन्दिर प्राथमिक विद्यालय गंगाशहर में शनिवार को बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता आयोजित की गई। बस्ता प्रतियोगिता में छात्रा रिद्धि कंवर तथा गणवेश प्रतियोगिता में विधालय की छात्रा संजना सुथार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बस्ता प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान अक्षरा मेघवाल तथा तृतीय स्थान पर मोनिका विश्नोई रही। इसी प्रकार गणवेश प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान विदिशा गर्ग तथा तृतीय स्थान शिवशंकर सोनी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वेंकटेश सारस्वत, सुनील शर्मा, छोटूलाल पडिहार, शारदा सुथार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता डागा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बालकों में स्वच्छता व सम्मानता की भावना उत्पन्न करना है।

प्रो. अशोक आचार्य की याद में स्‍मरण सभा 27 को

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रो. अशोक आचार्य की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार 27 जुलाई शहर जिला कांग्रेस कार्यालय डागा चौक में सुबह 10 बजे प्रो. आचार्य की याद में स्‍मरण सभा आयोजित की जाएगी।

शहर कांग्रेस प्रवक्‍ता नितिन वत्‍सस ने बताया कि स्‍मरण सभा में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, कामगार संगठन, ओबीसी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, खेलकूद प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ,आईटी सेल विभाग, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी शामिल होंगे।

वही, स्‍व. आचार्य की पुण्‍यति‍थ पर आचार्य सांगिदास यशोदा मैया शिक्षा एवं शोध सोसाइटी शनिवार को वृक्षारोपण, संगोष्ठी कार्यक्रम होंगे। राजीव गांधी स्टडी सर्किल बीकानेर इकाई एवं रुक्टा के संयुक्त तत्वाधान में प्रो. अशोक आचार्य की पुण्यतिथि पर सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में शनिवार सुबह  11:30 बजे रखा गया है।  

धूमावती माताओं को आज दी जाएगी वित्‍तीय सहायता

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रीजी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट की आरे से शुक्रवार को 86 धूमावती माताओं को वित्‍तीय सहायता राशि भेंट की जाएगी। ट्रस्‍ट की गुरुवार को धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में हुई  कार्यकारिणी बैठक में यह जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि धूमावती माताओं को जल्द ही बढ़ी हुई राशि के साथ भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक में ट्रस्‍ट के संस्थापक पं. घनश्याम आचार्य, अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव विनोद जोशी, कोषाध्यक्ष भंवरलाल चांडक, नरेश मित्तल, राधेश्याम पंचारिया, दाऊलाल खुड़िया, सेवाराम सोनी आदि उपस्थित रहे।

सोशल साइट हैक कर ब्‍लैकमेल करने का आरोप

उषा जोशी

[email protected] mobile & whatsapp 7597514697

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोटगेट थाना पुलिस ने एक क्षेत्र की एक युवती के सोशल अकाउंट, साइट हैक कर ब्‍लैकमेल करने के आरोप में गाजियाबाद निवासी समीर नामक युव के खिलाफ आईटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी धरम पुनिया ने बताया कि गोगागेट क्षेत्र निवासी युवती ने गुरुवार शाम को दी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि समीर नाम के इस युवक ने उसका फेसबुक अकाउंट, व्‍हाटस एप अकाउंट तथा इमू साइट हैक कर ली है। आरोपी फर्जी नंबरों से व्‍हाटस एप संदेश व व्‍हाटस एप कॉलिंग भी कर रहा है। पीडिता के अनुसार आरोपी ने फोटो वायरल करने की भी धमकी दी है। वह उसे लगातार ब्‍लैकमेल कर रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी समीर के खिलाफ आईटी एक्‍ट की धारा 67ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।