नापासर में पापड़ फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
नापासर में शनिवार सुबह एक पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। फैक्ट्री में रखे लगभग 5 क्विंटल तैयार पापड़ और एक मारुति वैन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
नगर पालिका के पीछे स्थित इस फैक्ट्री से सुबह धुआं निकलता देख लोगों ने आग लगने की आशंका जताई। थोड़ी ही देर में फैक्ट्री से आग की लपटें निकलने लगीं। फैक्ट्री मालिक और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
नापासर पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग फैक्ट्री के अधिकांश हिस्से को चपेट में ले चुकी थी। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गनीमत रही कि समय रहते कार्रवाई हो गई, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area


