Samachar Seva

Mission Patrkarita

एक सप्ताह में मांग के अनुसार उपलब्ध होगा उर्वरक – चौधरी

Fertilizers will be available in a week as per demand – Chaudhary

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एक सप्ताह में मांग के अनुसार उपलब्ध होगा उर्वरक – चौधरी, जिला परिषद बीकानेर में उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी के अनुसार जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि जिले में एक सप्‍ताह में रबी सीजन के लिए कृषकों की मांग के अनुसार उर्वरको की आपूर्ति की जा सकेगी। चौधरी ने बताया कि इफको, कृभको, आईपीएल, चम्बल फर्टीलाइजर्स, हिंडालको, जीएसएफसी, आरसीएफ सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा उर्वरकों की आपूर्ति कर दी जाएगी।

चौधरी ने गुण नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को आरडी 465 स्थित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारी भैराराम गोदारा, कृषि पर्यवेक्षक धन्नाराम प्रेमकुमार, हनुमान बेनीवाल व राकेश गोदारा ने आदान विक्रेताओं से चार नमूने लिए तथा अनियमितता वाले विकताओं के आदानों के विक्रय पर रोक लगायी गयी।