USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। फर्जी एसबीआई प्रतिनिधि ने सैनिक के खाते उड़ाए 6 लाख रुपये, अपने आप को स्टेट बैंक का प्रतिनिधि बताने वाले एक धोखेबाज ने बीकानेर में कार्यरत एक सैनिक को लोन देने के नाम पर उसके खाते से 5 लाख 84 हजार रुपये उड़ा लिये हैं।
आर्मी एरिया में इंजीनियरिंग रेजिमेंट में कार्यरत पंजाब मूल के सैनिक बलजिन्दर सिंह ने शुक्रवार 20 सितंबर की शाम सदर थाना पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी है।
रिपोर्ट में बताया है कि इस माह 11 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का प्रतिनिधि बताकर लोन देने के बहाने उसके बैंक खाते से एक बार में 4 लाख 90 हजार रुपये तथा दूसरी बार 94 हजार 847 रुपये निकाल लिये। एएसआई वेदपाल को मामले की जांच सौंपी गई है।


