Loading Now

updates

संभाग स्तरीय मरू बीकाणा वन मेला 27 फरवरी को

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। एक दिवसीय संभाग स्तरीय मरू बीकाणा वन मेला-2026 शुक्रवार 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक स्थानीय ग्रामीण हाट जय नारायण व्यास कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा।

उप वन संरक्षक अहमद हारून कादरी ने बताया कि वन मेले में संभागाधीन बीकानेर, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर एवं चूरू जिलों की लगभग 15 स्टॉल्स लगाई जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी उदय शकर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर व अध्यक्षता ओमप्रकाश, पुलिस महानिरिक्षक, बीकानेर करेंगे।

विशिष्ट अतिथि हनुमानाराम, संभागीय मुख्य वन संरक्षक, बीकानेर व कोविंद सागर, पुलिस अधीक्षक बीकानेर होंगे।

Share this content:

You May Have Missed