Samachar Seva

Mission Patrkarita

नवीनीकृत कचहरी उप डाकघर का लोकार्पण

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नवीनीकृत कचहरी उप डाकघर का केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को कचहरी परिसर में लोकार्पण किया। समारोह में केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल ने मुख्य डाकघर में फिलेटली वॉल बनाने की भी घोषणा की।

साथ ही उन्होंने कहा कि सूडसर में उप डाकघर बंद नहीं होगा। वहां डाकघर बरकरार रहेगा। समारोह में निदेशक डाक सेवाएं राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर कर्नल सतीश सोलंकी, बीकानेर डाक विभाग अधीक्षक अजय कुमार चुघ सहित अनेक गणमान्‍यजन मौजूद रहे।