Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. नरेश गोयल का अभिनंदन किया

Dr. Naresh Goyal felicitated

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल का गुरुवार को होटल राजमहल में आयोजित समारोह में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डॉ. गोयल को समुदाय सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पूर्ण चंद राखेचा ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार, राजेन्द्र जोशी ने की। मुख्य अतिथि अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के संरक्षक जयचंद सुखानी रहे। समारोह में डॉ. हरमीत सिंह, डॉ. पी.के.सरीन, वेद प्रकाश अग्रवाल, एडवोकेट महेंद्र जैन, पूनमचंद, राजेश गोयल, एडवोकेट ओम भादाणी, महावीर बैद, ताराचंद गहलोत, डॉ. पूजा मोहता, जितेन्द्र कुमार पासी, सुरेन्द्र सिंह बैद, अनिल भारद्वाज, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।