Samachar Seva

Mission Patrkarita

शिक्षा मंत्री से की नए शिक्षा सेवा नियम जल्द लागू करवाने की मांग  

Demand from Education Minister to implement new education service rules soon

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शिक्षा मंत्री से की नए शिक्षा सेवा नियम जल्द लागू करवाने की मांग, नए शिक्षा सेवा नियम में वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद की बकाया दो सत्रों की पदोन्नति अतिशीघ्र करवाने की मांग को लेकर यूजी पीजी समान विषय समर्थक संघर्ष समिति राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. कल्‍ला को दिये ज्ञापन में बताया कि नए शिक्षा सेवा नियम से जल्द पदोन्नति की मांग को लेकर जून माह में समिति ने शिक्षा संकुल में 11 दिन धरना शिक्षा मंत्री के आश्वाशन पर समाप्त किया था।

ऐसे में अब इस मांग को जल्‍द पूरा किया जाए। ज्ञापन के अनुसार नय शिक्षा सेवा नियम से 50 वर्ष बाद कला वर्ग के लाखों शिक्षको के साथ न्याय हुआ है, किया जाए।

प्रतिनिधि मंडल में समिति के प्रदेश संरक्षक मोहर सिंह सलावद, कर्मचारी नेता रामस्वरूप मीणा, राजेंद्र कुमार मीना, भीवाराम जाखड़, जितेंद्र गौड़, शेखर उपाध्याय, धुन्नीलाल मीना, गोपाल सिंह जाट, सीताराम पुरुषोत्तम, रमेश वर्मा, वंशीधर गुर्जर, मुकेश मदेरणा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।