Loading Now

updates

संडे ऑन साइकिल में कॉलेज से युनिवर्सिटी निकाली साइकिल रैली

Cycle Rally Held from College to University as Part of 'Sunday on Cycle' Initiative 15BKN PH-03

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को संडे ऑन साइकिलकार्यक्रम के तहत पॉलिटेक्निक से महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी तक साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने किया। जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि साइकिल रैली प्रातः 7.30 बजे शुरू की गई।

इस अवसर पर एसपी कविंद्र सिंह सागर, निगम आयुक्त मयंक मनीष,दजीएसटी विभाग की संयुक्त आयुक्त चित्रा सिंह, साइक्लिस्ट दयालाराम, खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल अधिकारी शंकरलाल प्रजापत, जेठाराम गाट, मुन्नीराम गोदारा, एनएलसी अधिकारी राजेश चौधरी, बस्तिराम बिश्नोई, फूड सेफ्टी अधिकारी सुरेंद्र, पेमाराम मेहरिया, रामप्रसाद लॉयल, धर्माराम, अजय जावा आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे जिला मुख्यालय पर प्रत्येक रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजन को नियमित साइक्लिंग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।

Share this content:

You May Have Missed