Loading Now

updates

सेवा कार्यों के साथ मनाई गंगाराम मेघवाल की जयंती

Celebrated the birth anniversary of Gangaram Meghwal with service works

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सेवा कार्यों के साथ मनाई गंगाराम मेघवाल की जयंती, गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को स्व. गंगाराम की जयंती विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाई गई।

ट्रस्ट के संयोजक राज्य कर अधिकारी डॉ. रामलाल परिहार ने बताया कि सर्वप्रथम दम्मानी पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया गया तथा दम्मानी हॉस्पिटल में पांच पंखे एवं 3 एगजस्ट फेन ट्रस्ट की ओर से भेंट किए गए।

डॉ. परिहार ने बताया की ट्रस्ट की ओर से हॉस्पिटल में मरिजो ओर जरूरतमंदों को मास्क, सेनेट्राइजर एवं तोलिए वितरित किए गए। इसके बाद पीबीएम हॉस्पिटल के सामने स्थित मां रोटी बैंक के माध्यम से भोजन वितरण का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ. रामलाल ने अपने पिता के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ‘बदलती हुई परिस्थितियों में मानवीय मूल्यों का महत्व’  विषय पर संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Share this content:

You May Have Missed