Samachar Seva

Mission Patrkarita

केबल पुल टूटा, नदी में गिरे 70 लोगों की मौत

Cable bridge broken, 70 people died in the river

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा)। केबल पुल टूटा, नदी में गिरे 70 लोगों की मौत, गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को मच्छु नदी पर बने 100 साल पुराने केबल पुल के टूटने से अब तक नदी में गिरे 70 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव कार्य के लिये नेवी और एयरफोर्स को बुलाया गया है। हादसे के समय लगभग 500 लोग पुल पर थे।

मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। गुजराज सरकार ने इस दुघर्टना की SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्यों में परेशानी आई।

रक्षा सूत्रों के अनुसार एनडीआरएफ टीम के साथ वायुसेना के विमान राहत कार्यों के लिए पहुंच चुके हैं। जामनगर और आसपास के अन्य स्थानों में बचाव कार्यों के लिए हेलीकाप्टरों को तैयार रखा गया है।

भुज और अन्य स्थानों से मोरबी के लिए गरुड़ कमांडो भेजे गए हैं। इसके साथी भारतीय नौसेना के 50 जवान भी मोरबी भेजे गए हैं। ध्रांगधरा से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित भारतीय सेना की एक टीम मोरबी पहुंच चुकी है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।