Samachar Seva

Mission Patrkarita

तरुण भोजक को इंदौर में मिला महाकाल ज्योतिष रत्न अवॉर्ड  

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। तरुण भोजक को इंदौर में मिला महाकाल ज्योतिष रत्न अवॉर्ड, बीकानेर के युवा ज्योतिष मार्तड तरुण एस. भोजक को इंटरनेशनल वैदिक एस्ट्रोलोजी फेडरेशन के तत्वावधान में इंदौर में सयाजी होटल में आयोजित एस्ट्रो महासमिट 2026 में महाकाल ज्योतिष रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। भोजक को महाकाल ज्योषित रत्न अवॉर्ड मे शॉल,  प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया गया।

उज्जैन स्थित बाबा श्रीमहाकालेश्वर मंदिर के विद्वान पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी की अध्यक्षता में अतिथियों द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया।  छोटीकाशी नाम से मशहूर बीकानेर संभाग मुख्यालय के हृदय स्थल कोटगेट स्थित श्री गणेशजी मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिर्विद तरुण एस. भोजक ने बताया कि देश के जाने माने ज्योतिष से मिलकर वास्तू एव वैदिक परंपराओं जुड़े विषयों को जानकारी का अदान प्रदान हुआ।

श्री गणपति ज्योषित केंद्र के संयोजक शंकर सेवग ने बताया की तरुण एस. भोजक केन्द्र के माध्यम से ज्योषित विद्या से जनकल्याण की सेवा में मार्गदर्शन एवं भक्तों का सहयोग कर रहे हैं।