NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बाड़मेर इकाई ने जिला बालोतरा के स्थानीय भू-अभिलेख निरीक्षक (आर.आई.) नारायणलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को खेती की जमीन की ‘खेमबन्दी‘ (नेखमबन्दी) करने के वास्ते 20,500 रुपये की रिश्वत लेते पाया गया।
एसीबी चौकी बाड़मेर की टीम, जिसका सुपरीजन एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रकुमार द्वारा किया गया, ने परिवादी और सह-परिवादी की मदद से ‘ट्रेप’ कार्यवाही की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने खेमबन्दी के वास्ते परिवादी से कुल 26,000 रुपये की मांग की थी। परिवादी ने अंत में 4,000 रुपये पहले ही दे दिए थे। 26,000 रुपये की मांग पूरी करने पर, सह-परिवादी के आग्रह पर आरोपी 5,500 रुपये वापस कर दी।
शेष रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार
घटना के बाद, आरोपी ने 20,500 रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि बालोतरा में एक शिकायत मिली थी कि सह-परिवादी चैनाराम की कृषि भूमि की खेमबन्दी करने के वास्ते नारायणलाल ने परिवादी से 30,000 रुपये की रिश्वती मांग कर परेशान कर रहा था।बाद में, इसमें से 4,000 रुपये समय सत्यापन के वास्ते दे दिए गए और शेष 26,000 रुपये की मांग पूरी करने पर 5,500 रुपये वापस दी गई और 20,500 रुपये की शेष रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ और कार्यवाही जारी
आरोपी से पूछताछ और कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


