Loading Now

updates

बीकानेर के अखिल पुरोहित ने रचा वैश्विक मुकाम

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के युवा विपणन विशेषज्ञ अखिल पुरोहित को जर्मनी की नेमेट्शेक समूह कंपनी ने सवा करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। जर्मनी के म्यूनिख स्थित प्रतिष्ठित वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी नेमेट्शेक समूह ने पुरोहित को उत्पाद विपणन प्रबंधक, रणनीतिक खाता प्रबंधन के वरिष्ठ पद पर नियुक्त किया है।

इस पद के लिए कंपनी ने उन्हें लगभग एक लाख दस हजार यूरो वार्षिक वेतन, का पैकेज प्रदान किया है। यह कंपनी स्थापत्य, निर्माण, मीडिया और मनोरंजन उद्योगों के लिए उन्नत सॉफ्टवेयर समाधान विकसित करती है। अखिल ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उच्च शिक्षा प्राप्त की। अखिल पुरोहित मूल रूप से बीकानेर के निवासी हैं।

अखिल के पिता राजकीय डूंगर महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर एवं माता डॉ. अनिला पुरोहित डूंगर कॉलेज में ही इतिहास के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अखिल पुरोहित  ने अब तक दुनिया के 84 देशों की यात्रा की है।

Share this content:

You May Have Missed