NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के दो साहसिक बाइक सवार पार्थ मंगल और महिपाल सिंह इंदा 13 हजार 200 फीट ऊंचाई स्थित शिपकी ला चौकी (इंडो-तिब्बती बॉर्डर) पहुंच गए हैं। यहां इन दोनों युवकों ने आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात कर अनुभव साझा किए।
दोनों युवक अब स्पीति की ओर बढ़ रहे हैं और 8 दिनों में अपनी लगभग 2600 किमी की यात्रा पूरी करेंगे। एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि अब तक दोनों युवक 1100 किमी की यात्रा तय कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि युवा पार्थ मंगल और महिपाल सिंह इंदा शुक्रवार शाम को बाइक से रवाना होकर चंडीगढ़, नारकंडा, सांगला और रिकांग पियो के दुर्गम रास्तों को पार करते हुए 13,200 फीट ऊंचाई स्थित शिपकी ला चौकी (इंडो-तिब्बती बॉर्डर) पहुंचे थे।


