Loading Now

updates

सामाजिक समरसता के प्रतीक थे भीमसेन चौधरीः बेनीवाल

Bhimsen Chaudhary Was a Symbol of Social Harmony Beniwal 15BKN PH-01

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर जिला मुख्यालय स्थित महारानी किशोरी देवी बालिका विद्यालय परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भीमसेन चौधरी ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व करते हुए मरुधरा में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किए।

उन्होंने कहा कि कंवरसेन लिफ्ट नहर परियोजना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से नहर का पानी लिफ्ट कर खेतों तक पहुंचाने का कार्य संभव हुआ। इसके साथ ही उरमूल डेयरी की स्थापना कर उन्होंने गांव-ढाणी तक पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधायक, मंत्री, जिला प्रमुख और डेयरी संस्थापक के रूप में उन्होंने हमेशा गांव और गरीब की समृद्धि को प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के दौरान गांधीवादी अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना करवाई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भीमसेन चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this content:

You May Have Missed