Loading Now

updates

भैरू सिंह व मनोहर सिंह को विशिष्ट भैरव तुम्बड़ी सम्मान

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)सियाणा भैरव मेले के दौरान सोमवार को रमक झमक संस्‍थान की ओर से आयोजित समारोह में सियाणा भैरव पूजरियांन ट्रस्ट के अध्यक्ष भैरू सिंह सांखला पुजारी एवं सियाणा के सरपंच मनोहर सिंह भाटी को छोटू ओझा भैरव तुम्बड़ी विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा भैरूं, डॉ रितेश व्यास, फुनजी देरासरी, रामेश्वर भाटी, बच्छराज छंगाणी, रामकवरी ओझा ने सांखला व भाटी को सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र, मोतियों की माला, भैरव तुम्बड़ी पुस्तक, ओपरना एवं मेवे से भरी पीतल की तुम्बड़ी प्रदान की। वहीं मेले के दौरान भैरव मंदिर में छोटू ओझा परिवार व द्वारका महाराज छंगाणी परिवार की ओर से पूजन श्रृंगार एवं महारती की गई।

युवा पुजारियों को प्रोत्साहन सम्मान

कार्यक्रम में सियाणा गाँव के  युवा  पुजारियों रेवत सिंह, दुले सिंह, शेर सिंह, जगमाल, किशन सिंह, स्वरूप, जालु, रणवीरसिंह, श्रवण, करणीशिव, महताब, सूरजभान, महावीर, मालू, सवाई, महेंद्र, दिलीप, अर्जुनसिंह आदि का भी सम्मान किया गया। समारोह में ईश्वर सिंह सांखला, शेर सिंह सांखला, मनोहर सिंह सांखला व भैरुं सिंह ने विचार रखे। निक्स देरासरी ने आभार जताया।

 

Share this content:

You May Have Missed