Loading Now

updates

बीकानेर में हुई सेना भर्ती रैली संपन्‍न, मई में आएगा परिणाम

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  स्वामी केशवानंद कृषी विश्वविद्यालय बीकानेर के खेल मैदान में 29 जनवरी से शुरू हुई सेना भर्ती रैली रविवार 15 फरवरी को समाप्‍त हो गई। रैली में बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और श्रीगंगानगर जिलों के युवाओं की भर्ती की परीक्षा ली गई।

बीकानेर में सेना भर्ती रैली के समापन के साथ, भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे चरण की भर्ती रैलियां पूरी हो गई हैं। दूसरे चरण का अंतिम परिणाम, जिसमे जोधपुर और बीकानेर की आर्मी भर्ती रैलियां शामिल है, मई 2026 तक प्रकाशित होने की सम्भावना है, और सफल उम्मेदवारो को 01 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण के लिए जून 2026 के अंतिम हफ्ते तक उनके सम्बंधित रेजिमेंटल केंद्रों पर भेज दिया जाएगा।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) राजस्थान ले कर्नल निखिल धवन ने बताया कि  वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर (राजस्थान) की यह अंतिम भर्ती रैली भर्ती कार्यालय झुंझुनू द्वारा आयोजित की गई। उन्‍होंने बताया रैली में चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद राजस्थान के युवाओं की विशेषता देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन करते हुए रैली में बड़ी संख्या में भाग लिया।

भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनो का उपयोग न करे। ले. कर्नल धवन ने बताया कि  निर्दोष अभ्यर्थी किसी दलालों और बेईमान तत्वों के झांसे में न आए इसके लिए कड़े दलाली विरोधी उपाय किए थे।

उन्‍होंने बताया कि मुख्यालय भर्ती  क्षेत्र जयपुर ने रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए नागरिक प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Share this content:

You May Have Missed