Loading Now

updates

सेना ने जयपुर में आयोजित किया प्रोमो रन, उत्‍साह से दौड़े सभी

NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)  जयपुर के गांडीव स्टेडियम से रविवार को “भारतीय सेना: शौर्य और बलिदान की परंपरा” की थीम पर 6 किलोमीटर का प्रोमो रन आयोजित किया गया। यह क्वीन्स रोड और जयपुर मिलिट्री स्टेशन होते हुए पुनः गांडीव स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसे आगामी ‘ऑनर रन’ 07 दिसंबर 2025 के पूर्व शुरुआत के रूप में बताया गया।

दौड़ का फ्लैग ऑफ लेफ्टिनेंट जनरल एच एस वांद्रा चीफ ऑफ़ स्टाफ  सप्त शक्ति कमांड द्वारा किया। कार्यक्रम में सैनिक, पूर्व सैनिक, परिवारजन और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रमो रन का उद्देश्य भारतीय सेना के वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानित करना, तथा नागरिकों में फिटनेस, स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था।

आगामी ‘ऑनर रन’ दिसंबर में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा।

Share this content:

You May Have Missed