NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीकानेर मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 54702 (लालगढ-अबोहर) को लालगढ़ स्टेशन से पूर्ण रूप से महिला रेल कर्मियों के साथ रवाना किया गयाl इस गाड़ी के संचालन के दौरान लोको पायलट के रूप में तनु प्रिया शुक्ला एवं जय जांगिड़ ने, महिला कांस्टेबल रामरत्ती, रजनेश कुमारी, ट्रेन मैनेजर के रूप में जय जांगिड़, पैनल रूम में स्टेशन मास्टर पूजा, टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में कंचन मीणा ने मिलकर नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की।
बीकानेर के मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने बताया कि मंडल पर कुल 541 महिला रेलकर्मी कार्यरत हैं। बीकानेर मंडल पर महिला रेलकर्मियों की संख्या 45 है। टिकट चेकिंग स्टाफ में मंडल पर 36 महिला रेलकर्मी कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि मण्डल पर महिला सुरक्षा हेतु स्टेशनों तथा रेलगाड़ी में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन संख्या 139 उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर मंडल परिचालन प्रबंधक कीर्ति गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी उपस्थित रहे।

















