Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाजपा पदाधिकारियों ने किया मंत्री जोगाराम पटेल का स्‍वागत

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल का शनिवार को बीकानेर पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों ने स्‍वागत किया। स्‍वागत करने वालों में देहात भाजपा अध्‍यक्ष श्याम पंचारिया, शहर भाजपा अध्‍यक्ष सुमन छाजेड़, कमल गहलोत आदि शामिल रहे।

मंत्री जोगाराम पटेल स्‍वागत कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस से विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के आवास पहुंचे वहां उन्‍होंने स्‍व. डूडी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डूडी उनके साथ विधायक रहे। उनका निधन राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने नोखा विधायक सुशीला डूडी से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस दौरान डूडी के परिजन मौजूद रहे। पटेल पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के आवास पहुंचे तथा उनकी भाभी सावित्री देवी कल्ला के निधन पर शोक जताया। इस दौरान जनार्दन कल्ला और परिजन मौजूद रहे।