Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्रसार के कार्यक्रम में हुआ बाल मुकुंद ओझा व अमर सिंह चौहान का सम्मान

Bal Mukund Ojha and Amar Singh Chauhan were honored in Prasar's program

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (प्रसार) का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह रविवार को जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे।

कार्यक्रम में स्व. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक चूरु के बाल मुकुंद ओझा तथा स्व. किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड पूर्व सहायक निदेशक बीकानेर के अमर सिंह चौहान को अर्पित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार देवकिशन राजपुरोहित को विशिष्ठ सेवा सम्मान दिया गया।

सहायक निदेशक जनसंपर्क हरिशंकर आचार्य ने कहा कि अगले वर्ष से दिनेश चंद्र सक्सेना की स्मृति में युवा जनसंपर्क कर्मी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हमारे संस्कार हैं।

दिनेश चंद्र सक्सेना के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

वरिष्ठ कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने दिनेश चंद्र सक्सेना के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, गोपाल जोशी, करियर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, पीआरओ अमनदीप बिश्नोई, ज्योति प्रकाश रंगा ने भी विचार रखे।