Samachar Seva

Mission Patrkarita

विकास जाट पिस्‍टल व कारतूसों सहित गिरफ्तार

Vikas Jat arrested with pistol and cartridges

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विकास जाट पिस्‍टल व कारतूसों सहित गिरफ्तार, पांचू थाना पुलिस ने जांगलू निवासी 22 वर्षीय विकास जाट पुत्र रामस्‍वरूप को एक अवैध देशी पिस्टल मय 05 जिन्दा व एक खाली कारतुस सहित गिरफतार किया है।

थानाधिकारी रामकेश मीणा ने बताया कि आरोपी विकास जाट के खिलाफ आर्मस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विकास को पकड़ने वाली पुलिस टीम में डीएसटी बीकानेर के सीआई सत्‍यनारायण, पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा, हैड कांस्‍टेबल गंगाराम, रामनिवास, कांस्‍टेबल हेतराम शामिल रहे।

जानकारी में रहे कि बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में एसपी कावेन्‍द्र सिंह सागर एएएसपी रूरल के निर्देशन व सीओ नोखा हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हथिया रखने वालों को पकड़ने के लिये विभिन्‍न था‍नाधिकारियों की अगुवाई में टीमें बनाई गई हैं।