Samachar Seva

Mission Patrkarita

गोल मार्केट में ‘बर्गर बार’ का हुआ शुभारम्भ

barger bar

बीकानेर। जयनारायण व्‍यास कॉलोनी स्थित गोल मार्केट में बर्गर बार का शुभारम्भ सोमवार को नगर विकास न्यास के अध्‍यक्ष महावीर रांका ने किया।

बर्गर बार के प्रबंधक कमल बोथरा ने बताया कि बर्गर, वेपरोल, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम शेक, मॉकटेल आदि सभी वैरायटियां इस वातानुकूलित रेस्टोरेंट में उपलब्ध रहेगी।

निदेशक राहुल गोलछा ने बताया कि बर्गर की होम डिलेवरी सुविधा भी उपलब्ध है तथा फैमिली कैबिन के साथ ही शादी-समारोह के लिए भी बुकिंग की जाएगी।

संचालक दिनेश दैया ने बताया कि शुभारम्भ अवसर पर नरेश पुगलिया, सुशील बैद, मनमोहन गोलछा, डॉ. मेघराज आचार्य, नथमल दैया, ओमप्रकाश दैया अंकुर, पीसी सोलंकी, मुकेश दैया, जयसिंह तंवर, सुरेश दैया, जयकिशन चौहान, मुरली दैया, पं. कैलाश भादाणी, ओमप्रकाश, सत्यनारायण दैया, पत्रकार ओम दैया, खुशालचन्द व्यास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

तुझ संग प्रीत लगाई में गूंजे सुरीले नगमें
बीकानेर। मदरूप संगीत कला संस्था एवं गोपा मंडल की ओर से रविवार की शाम आनंद निकेतन के सभागार में आयोजित गीत-संगीत के कार्यक्रम ‘तुझ संग प्रीत लगाई में शहर के गायक  कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज में फिल्मी नगमों की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से गीत-संगीत की नई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है,इसलिये ऐसे कार्यक्रमों को बढावा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा शहर जिलामंत्री अनिल पाहुजा ,देहात भाजपा मिडिया प्रभारी शांति देवी चौहान, के आतिथ्य के रूप में शामिल हुए।

सहयोगी के रूप मे राजेन्द्र बडगूजर, विजय शंकर गहलोत,मकसूद अली,ममता सोनी इस अवसर पर मदरूप संगीत कला संंस्था एवं गोपा मंडल  के शानू कच्छावा, गोपीका सोनी,शेलेन्द्र सिंह चौहान, हेपी सिंह ,केलाश आचार्य,नवल गोयल,मंजू सोनी ओर अन्य कलाकारों ने एक से बढकर एक फिल्मों गीतो की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का संचालन जवाहर रंगा ने किया।