NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। Rajasthan State Stenographers Association Bikaner Meet 2022, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि उन्हें नई पीढ़ी पर बहुत भरोसा है। डॉ. नीरज रविवार को महिला मंडल स्कूल परिसर में राजस्थान स्टेट स्टेनाग्राफर्स संघ बीकानेर के अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कहने को तो फेसबुक, वाटसएप के दौर की नई पीढ़ी के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है मगर इस पीढ़ी में बहुत से अच्छे बच्चे आ रहे हैं।
उन्होंने संभागीय आयुक्त कार्यालय में ही कार्यरत नवकार्मिक पीए ग्रेड-2 मोहित जोशी का जिक्र करते हुए कहा कि नियुक्ति के लगभग तीन महीने में ही मोहित ने अच्छा कामा सम्हाला है।
डॉ. नीरज ने कहा कि स्टेनोग्राफर राजकीय सेवा की सबसे महत्वपूर्व कड़ी होता है। वह अधिकारी तथा अन्य के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करता है।

I have great faith in the new generation – Dr. Neeraj K. wind
अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि रामतीर्थ इंदोरिया, राजीव शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष राजीव शर्मा, मुख्य वक्ता पवन कुमार चौहिल, त्रिलोक कुमार, संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम स्वामी, सचिव अर्जुननाथ सिद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह,
उपाध्यक्ष सुरेश व्यास, संयुक्त सचिव गोविन्द शर्मा, शिवकुमार व्यास, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सोनी, प्रचार सचिव ओमप्रकाश सुथार, कार्यकारिणी सदस्य जे के अग्रवाल, पंकज भटनागर, विश्वजीत घोषाल, दिनेश बिस्सा, उमेश खत्री,
ललित तंवर, नरेन्द्र पंडिया, नरेश श्रीमाली, जगदीश पुरी, बजरंग सिंह, अजय खत्री, केपी गोदारा, विजय शंकर आचार्य, अमित मोदी, ने भी विचार रखे।
समारोह में स्टेनोग्राफी के गुरुजनों का सम्मान किया गया। सभा के दौरान सर्व सम्मति से शिवकुमार व्यास को संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संचालन अविनाश व्यास ने किया।
















